10 करोड़ नशा मुक्ति प्रतिज्ञा महाअभियान’ के तहत विद्यार्थियों एवं लोगों को नशे से दूर रहने का संदेश, पढ़ाई में एकाग्रता के दिए टिप्स
![]() |
| गरियाबंद के कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में नशामुक्ति जागरूकता कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों के साथ ब्रह्माकुमारी बहनें एवं अन्य सहभागी। |
गरियाबंद। SPIRITUAL MIRROR NEWS
नशामुक्त भारत अभियान एवं मिशन स्पंदन के अंतर्गत ‘विकसित भारत की ओर एक सशक्त कदम’ के उद्देश्य से प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय, गरियाबंद स्थानीय सेवाकेंद्र द्वारा विभिन्न स्थानों पर नशामुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। ब्रह्माकुमारी बिंदु दीदी ने बताया कि अभियान के अंतर्गत विद्यार्थियों एवं लोगों को नशे से दूर रहने के लिए जागरूक किया गया तथा पढ़ाई में एकाग्रता बनाए रखने के लिए आवश्यक टिप्स दिए गए।
शैक्षणिक संस्थानों एवं छात्रावासों में कार्यक्रम
जागरूकता कार्यक्रम आदिवासी छात्रावास, कस्तूरबा गांधी छात्रावास, पीएम श्री बालक हाई स्कूल, कन्या हाई स्कूल, आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल, सरस्वती शिशु मंदिर, आईटीआई कॉलेज, वीर सुरेंद्र साय शासकीय महाविद्यालय गरियाबंद, श्रद्धा पब्लिक स्कूल तथा पोस्ट मैट्रिक आदिवासी छात्रावास में आयोजित किए गए। विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से बच्चों एवं विद्यार्थियों को नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराया गया और नशे से दूरी बनाए रखने के लिए प्रेरित किया गया।
अन्य स्थानों पर भी दी गई जागरूकता
इसके अलावा जिला उप जेल गरियाबंद, गांधी मैदान गरियाबंद, रक्षित केंद्र पुलिस विभाग तथा भूतेश्वरनाथ धाम में भी नशामुक्ति को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इन कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को नशे से होने वाले दुष्प्रभावों के प्रति सचेत किया गया तथा स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।
‘10 करोड़ नशा मुक्ति प्रतिज्ञा महाअभियान’ का उद्देश्य
प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के मेडिकल विंग से जुड़े ‘10 करोड़ नशा मुक्ति प्रतिज्ञा महाअभियान’ का उद्देश्य महाविद्यालयों, विश्वविद्यालयों, विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को स्वस्थ, मूल्यनिष्ठ एवं नशामुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करना है। अभियान के अंतर्गत जन-जागरूकता, मूल्य-आधारित शिक्षा, स्वस्थ जीवनशैली एवं राजयोग मेडिटेशन के माध्यम से सकारात्मक जीवन मूल्यों को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया है।
कार्यक्रमों में स्थानीय सेवाकेंद्र प्रभारी ब्रह्माकुमारी बिंदु दीदी, ब्रह्माकुमारी गीता दीदी, बीके पूजा बहन, बीके गायत्री बहन, बीके गणेश भाई, बीके सुभाष भाई एवं बीके शरणजीत भाई की सहभागिता रही। कार्यक्रमों के अंत में उपस्थित लोगों एवं विद्यार्थियों को नशामुक्ति की प्रतिज्ञा दिलाई गई।
_________________________________________________
संपादन एवं प्रकाशन: SPIRITUAL MIRROR NEWS







